Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

JOA IT का पेपर लीक, Vigilance ने चार लाख में बेचते हुए 3 आरोपी किए गिरफ्तार

December 23, 2022

JOA IT का पेपर लीक, Vigilance ने चार लाख में बेचते हुए 3 आरोपी किए गिरफ्तार

हमीरपुर: प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामला अभी तक सीबीआई सुलझा नहीं सकी, लेकिन अब शुक्रवार को जिला में जेओए आईटी का पेपर लीक हो गया है जोकि 25 दिसंबर को होना था लेकिन उससे पहले ही यह पेपर लीक हो गया। हालांकि पुलिस सतर्कता विभाग ने कार्रवाई करते हुए मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी आरोपी जिला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी चार लाख रुपए में जेओए आईटी का पेपर बेच रहे थे। इस दौरान सतर्कता की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेओए आईटी का पेपर बेचते हुए पकड़ा है। सतर्कता विभाग टीम की पूछताछ में एक आरोपी ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि उसने भी पिछले वर्ष पेपर खरीदकर परीक्षा पास की थी। इतना ही नही इनमें से एक आरोपी की मां प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की कर्मचारी भी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक की मां कर्मचारी चयन आयोग की सीक्रेसी ब्रांच में तैनात हैं। ऐसे में पुलिस सतर्कता विभाग की कार्रवाई में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। जेओए आईटी की परीक्षा रविवार को आयोजित की जानी थी। उक्त परीक्षा के लिए करीब डेढ़ लाख अभ्यार्थियों ने आवेदन किए हैं।

विजिलेंस की टीम पेपर का क्रास चेक कर रही है। सूत्रों के मुताबिक उक्त महिला के दो बेटे भी किसी आयोग की मार्फत इसी के कार्यकाल में भर्ती हुए हैं। यह एक जेओएआईटी और दूसरे किसी और पर भर्ती हुआ है। इनकी रिश्तेदारी में भी कई लोगों को इसी के कार्यकाल में चयनित किया गया है। यह महिला 2019 से इसी ब्रांच में हैं। मामले को लेकर कंट्रोलर ऑफ एग्जाम की भूमिका पर ही सवाल उठने लगे हैं। उप पुलिस अधीक्षक रेणु शर्मा खुद आरोपी महिला के हाउिसंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित मकान में जांच का जिम्मा संभाले हुए हैं। विजिलेंस की टीम भी साथ है। समाचार लिखे जाने तक अभी जांच जारी है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें