Site icon Dainik Savera Times

जोगिंदर नगर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 90 ग्राम चरस सहित 1 युवक को किया गिरफ्तार

जोगिंदर नगर: नशे के खिलाफ कड़ी मुहिम चला रही जोगिंदर नगर पुलिस ने बीती रात एक अहम सफलता हासिल की। पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान एक 18 वर्षीय युवक को 90 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान सतीश ठाकुर पुत्र दुर्गू राम, निवासी गांव रूलंग, डाकघर बोचिंग, तहसील पधर के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान युवक के पास से चरस बरामद की गई, जिसके पश्चात एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि वे नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समाज को इस बुराई से मुक्त किया जा सके।

-अति आवश्यक सूचना: मंडी में नागरिक सुरक्षा पूर्वाभ्यास आज दोपहर

मंडी जिला प्रशासन द्वारा नागरिक सुरक्षा को लेकर आज, 09 मई 2025 को दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक एक विशेष पूर्वाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। इस अभ्यास के तहत जिले के लगभग सभी शैक्षणिक संस्थानों में एयर रेड और शेल्टर ड्रिल करवाई जाएगी।

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ने बताया कि यह महज़ एक अभ्यास है और इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना है।

ये भी पढ़ें- BREAKING : बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

Exit mobile version