Site icon Dainik Savera Times

6 महीने बाद फिर शुरू हुई जोगिंदर नगर रेलसेवा

जोगिंद्रनगर (राजीव बहल) : 10 जुलाई से बंद हुई रेल सेवा आज से शुरू हो गई है। आज तीन बोगियों के साथ जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन से रेल यात्रियों को लेकर रवाना हुई है। हालांकि आज यात्रियों की संख्या ना के बराबर रही पर जल्दी ही रेल सेवा अपनी पुरानी पटड़ी पर दौड़ती नजर आएगी।

रेलवे स्टेशन अधीक्षक रविंदर रावत ने जानकारी देते हुए बताया की रेल की समय सारणी में कोई भी बदलाव नहीं किया गया। पुराने समयानुसार ही यात्रियों को रेल यात्रा का आनंद मिलेगा। सुबह 10ः35 पर पहली रेल जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी वहीं दूसरी का समय 3ः30 रहेगा। नए साल से पहले रेल सेवा के बहाल होने से आम जनता को तो लाभ मिलेगा, साथ ही पर्यटन सीजन में बीड़, बिलिंग, बरोट घूमने आने वाले पर्यटकों से भी जोगिंदर नगर गुलजार होगा।

Exit mobile version