Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को हर बूथ तक जाएगा पहुँचाया : मोतीलाल डेरटा

January 26, 2023

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को हर बूथ तक जाएगा पहुँचाया : मोतीलाल डेरटा

कोटखाईः ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हाथ से जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया गया। मोतीलाल डेरटा ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ़ कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में देश की लगातार दुर्गति हो रही हैं। केंद्र की भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन कर रह गई हैं। देश की आम जनता मंहगाई, बेरोजगारी से जूझ रही हैं जबकि कुछ पूंजीपतियों की संपत्ति बढ़ती जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता, बागवान, किसान, मज़दूर, छोटे दुकानदार व पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग परेशान हो गए हैं। मोतीलाल डेरटा ने कहा की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से जुब्बल नावर कोटखाई में हर बूथ पर भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत तीन कॉर्डिनेटर की नियुक्ति की गई हैं जिसमें जुब्बल क्षेत्र के लिए राकेश शरखोली, नावर क्षेत्र के लिए मुन्नीलाल नरसेठ जबकि कोटखाई क्षेत्र के लिए प्रताप चौहान को जिम्मेदारी दी गई हैं। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर जुब्बल बाज़ार से ऐतिहासिक स्टेडियम जुब्बल तक एक रैली भी निकाली गई। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें