शिमला: हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने और पेंशनरों को उनके लंबित देनदारियों के प्रति जागरूक करने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत जिला किन्नौर संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के डाईट के सभागार में हुई जिसमें 3 ब्लाक अध्यक्षों सहित लगभग 57 पदाधिकारियों ने भाग लिया! विशेष अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा, मिडिया प्रभारी सैन राम नेगी, जिला शिमला संयोजक मोहन ठाकुर, उपाध्यक्ष धर्म देवी राठौर, हरदेव नेगी संयुक्त सचिव जेएसी किन्नौर, इन्द्र सिंह नेगी प्रधान पूह ब्लाक, जय चंद नेगी प्रधान निचार ब्लाक, देवा पलजर, फूल सिंह, कुसुम कुमारी, लीला देवी, उपस्थित रहे।
समिति के प्रदेश अतिरिक्त महासचिव भूपराम वर्मा ने बताया कि जन जागरण अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के पेंशनरों को सरकार की ओर से देय देनदारियों और उनके अधिकारों की जानकारी गांव गांव तक देना तथा उन्हें संगठन से जोड़ना है। 18 सितंबर को बिलासपुर में प्रदेश के 18 संगठनों की राज्य स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई थी। बैठक में प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था। इसी निर्णय के तहत समिति के पदाधिकारी ने आज किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में प्रवेश व्यापी अभियान आरंभ किया और कांगड़ा जिला के ब्लाक नगरोटा सुरिया से प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने शुरूआत की।
बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि सभी ब्लॉकों में बैठक करके ज़ोन व पंचायत स्तर तक समितियां गठित की जाएगी ताकि पेंशनरों को अधिक से अधिक जोड़ा जाज्ञ सके और सदस्यता बनाई जा सकें! समिति का कहना है कि आगामी दिनों में अभियान को और तेज करते हुए अधिक से अधिक पेंशनरों को संगठन से जोड़ा जाएगा।
📍 Location: शिमला (शिमला)

