Site icon Dainik Savera Times

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिमाचल की कबड्डी टीम के लिए चयन प्रक्रिया, 22 को ट्रायल

Kabaddi Trials for Khelo India Youth Games on November 22 : कुल्लू। आगामी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए हिमाचल प्रदेश की अंडर-18 पुरुष कबड्डी टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से 22 नवंबर, 2026 को जिला स्पोर्ट्स हॉस्टल, बिलासपुर में सुबह 10 बजे ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनका जन्म 1 जनवरी, 2009 या उसके बाद हुआ हो। इच्छुक खिलाड़ियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों को यात्रा या दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा।

विभाग के अतिरिक्त निदेशक गौरव महाजन द्वारा जारी सूचना के अनुसार चयन प्रक्रिया जिला स्पोर्ट्स हॉस्टल, बिलासपुर में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी, 2009 या उसके बाद की होनी अनिवार्य है। पात्र खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर चयन केंद्र में पहुंचना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा दैनिक भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा।

 

Exit mobile version