Site icon Dainik Savera Times

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए अंडर-18 कबड्डी खिलाड़ियों के ट्रायल 24 को

Kabaddi Trials for Khelo India Youth Games on November 24 : मंडी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के लिए हिमाचल प्रदेश की पुरुष अंडर-18 कबड्डी टीम के चयन हेतु 24 नवंबर को जिला खेल छात्रावास बिलासपुर में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से सुबह 10 बजे ट्रायल प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें 1 जनवरी, 2009 या उसके बाद जन्मे 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इच्छुक खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो सहित निर्धारित केंद्र पर पहुंचना होगा। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को विभाग की ओर से टीए-डीए नहीं दिया जाएगा।

 

ट्रायल का समय प्रातः 10.00 बजे से रखा गया है। विभाग के अतिरिक्त निदेशक गौरव महाजन ने आज यहां बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ियों के लिए मानदण्ड निर्धारित किये गये हैं। इसमें 01 जनवरी, 2009 को तथा बाद में जन्में 18 वर्ष से कम आयु के पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक खिलाड़ी अपने शैक्षणिक (मैट्रिक) आयु प्रमाण पत्र, जोकि कम से कम पांच वर्ष पहले (01 जनवरी, 2021 या इससे पहले) नगर निगम अथवा ग्राम पंचायत की ओर से जारी किया गया हो, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो का एक सैट सत्यापित फोटोकॉपी तथा दो पासपोर्ट फोटो सहित परीक्षण केन्द्र में रिपोर्ट करें। उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा कोई टी०ए०/डी० ए० नहीं दिया जाएगा।

Exit mobile version