Site icon Dainik Savera Times

देश की हॉट सीट मंडी से कंगना रनौत ने भरा नामांकन

मंडी: देश भर में हॉट सीट बन चुके मंडी संसदीय क्षेत्र से मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन के समक्ष दायर कर दिया। नामांकन से पहले भाजपा ने पड्डल मैदान से लेकर डीसी ऑफिस तक मेगा रोड़ शो निकाला। इस रोड़ शो में हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए और नाचते-गाते पूरे शहर में नारे लगाते हुए डीसी ऑफिस के गेट तक पहुुंचे।

Exit mobile version