Site icon Dainik Savera Times

Kangana Ranaut का जगत नेगी के बयान पर पलटवार,कहा- कांग्रेस नेताओं को अब मेरी शकल से क्या दिक्कत होगी है!

मंडी: हॉट सीट बन चुकी मंडी लोकसभा सीट पर अब वार पलटवार का दौर जारी है। इन दिनों जहां सियासी नुमाइंदे एक दूसरे पर तंज कस रहे है। वही कई तरह की बयानबाजी भी सियासी मंचो से की जा रही है। बीते कल मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के नामांकन के बाद हिमाचल सरकार में मंत्री जगत नेगी ने सियासी मंच से भाजपा उम्मीदवार को लेकर एक बयान दिया।

इस बयान में उन्होंने कहा की कंगना रनौत के साथ हर दम एक फिमली मेकअप टीम साथ रहती है। अगर कोई उसे बिना मेकअप के देख ले तो डर जाएगा। वही आज मनाली के लरंकेलो में जनसभा को संबोधित करते हुए कंगना ने इस बात का जवाब दिया है। कंगना ने कहा की कांग्रेस के नेता अब उनकी शक्ल के पीछे पड़ गए है। इनके नेता का कहना है की जनता मुझे बिना मेकअप देख लेगी तो डर कर भाग जाएगी। लेकिन मैंने बॉलीवुड में भी जो फिल्मे की है बिना मेकअप ही की है।

अब मैं जानता के बीच पाउडर लिपस्टिक लगाकर आना चाहती हूं तो उसे इन नेताओं को क्या दिक्कत हो गई है। उन्होंने कहा की सुक्खू जी को क्या लगता है कि उनकी खूबसूरती पर जनता ने वोट दिए है। और कांग्रेस के नेता जगत नेगी को क्या लगता है कि जनता ने उनकी ब्यूटी पर वोट किया है। कंगना रानौत आए दिन कांग्रेस पर बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहती है। लेकिन कांग्रेस नेताओं को भी सियासी मंच से जवाब देने में जुटी हुई है।

Exit mobile version