बॉलीवुड अभिनेत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत इन दिनों जिला कुल्लू के दौरे पर है। ऐसे में सांसद कंगना रनौत ने बीते दिनों अपनी टीम के साथ जिला कुल्लू की खराहल घाटी के शीर्ष पर विराजमान बिजली महादेव के दर्शन किए। तो वहीं उन्होंने स्थानीय महिलाओं के साथ भी मुलाकात की और स्थानीय व्यंजनों का भी मजा लिया। सांसद कंगना रनौत बीते दिन अपनी टीम के साथ बिजली महादेव मंदिर पहुंची। जहां पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ का भी आशीर्वाद लिया।
सांसद कंगना रनौत पैदल चढ़ाई पर कर बिजली महादेव पहुंची। जहां पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सांसद कंगना रनौत स्थानीय महिलाओं के साथ भी वार्तालाप करती हुई नजर आई और महिलाओं के विकास सहित स्थानीय मुद्दों को लेकर भी सांसद ने स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की। वहीं बिजली महादेव मंदिर में दर्शन के बाद सांसद कंगन स्थानीय ग्रामीणों के साथ वार्तालाप में जुट गई और वहीं पर ही उन्होंने स्थानीय व्यंजन सिड्डू का भी खूब मजा लिया।
सांसद कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया में भी यह फोटो पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि कठिन चढ़ाई करने के बाद वह भगवान बिजली महादेव के दरबार पहुंची और बिजली महादेव के दर्शन करने से उन्हें काफी सुकून मिला है। इसके अलावा स्थानीय महिलाओं के साथ भी वार्तालाप की और जो स्थानीय व्यंजनों ने चखने को मिले। उसका स्वाद भी उन्हें हमेशा याद रहेगा। गौर रहे कि इससे पहले सांसद कंगना रनौत के द्वारा खराहल घाटी के चंसारी में भी निशुल्क एम्बुलेंस मोबाइल सेवा का शुभारंभ किया गया था।
📍 Location: Kullu (Kullu)

