Site icon Dainik Savera Times

Himachal Accident: पालमपुर में गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 2 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Rajasthan Accident

Rajasthan Accident

हिमाचल डेस्कः पालमपुर के बन्दला क्षेत्र में छिड़ चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। यह हादसा शनिवार देर रात का बताया जा रहा है।

ये भी पढे़ं :-

मृतकों में से एक युवक के शव को गहरी खाई से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। तीनों युवक बन्दला क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे सौरभ वन विहार मार्ग पर छिड़ चौक से कुछ आगे भारी बारिश के कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे, जो पालमपुर से आ रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पूर्व उपप्रधान संतोष कपूर सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

ये भी देखें :-

Exit mobile version