Kangra DSP Inaugurated : ओल्ड क्रिकेट स्टार क्लब पुराना कांगड़ा द्वारा टी टेन संडे क्रिकेट लीग कॉस्को टूर्नामेंट का आगाज हो गया। जिसका शुभारंभ डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच कर किया।ओल्ड क्रिकेट स्टार क्लब पुराना कांगड़ा द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।
खिलाड़ियों से रूबरू होकर उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा प्रयास है खेलकूद प्रतियोगिताओं में युवा अधिक से अधिक भाग ले ताकि वह नशे से दूर रह सकें। इस तरह की प्रतियोगिताओं के लिए आयोजन करता बधाई के पात्र हैं । टीम में एक जुट होकर किस तरह काम किया जाता है यह प्रेरणा भी खिलाड़ियों को मिलती है।
वही टी टेन संडे क्रिकेट लीग कॉस्को टूर्नामेंट का पहला मैच जयंती क्लब ओल्ड कांगड़ा व मुन्ना इलेवन ओल्ड कांगड़ा के बीच खेला गया । जयंती क्लब पुराना कांगड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 106रन बनाए । वही मुन्ना इलेवन 90रन बना कर ढेर हो गई । जिससे जयंती क्लब पुराना कांगड़ा ने टूर्नामेंट का पहला मैच जीत लिया।
खबर लिखे जाने तक दूसरा मैच नगरोटा व कोटकवाला के मध्य खेला जा रहा था। ओल्ड क्रिकेट स्टार क्रिकेट कलवार के सदस्यों ने बताया कि यह प्रतियोगिता केवल रविवार और 10-10 ओवरों की होगी। प्रतियोगिता केवल नॉकआउट स्तर पर होगी। जिसमें विजेता रहने वाले टीम को 11000 रुपए , उप विजेता टीम को ₹8000 ,तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को ₹5000 नगद इनामी राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि फाइनल व सेमी फाइनल मैच 12 ,12 ओवरों में खेला जाएगा । इस मौके पर मनोनीत पार्षद अनिल कुमार, समाज सेवी सतीश चौधरी,सूरज कमल भाटिया, अरविंदर सलैया , सुभाष काला , राकेश , हेमराज, कमल, उमेश, राजीव, अजय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

