Site icon Dainik Savera Times

कांगड़ा के नए DSP Ankit Sharma ने संभाला कार्यभार

कांगड़ा (मनोज) : शिमला (कसुम्पटी) के रहने वाले अंकित शर्मा ने कांगड़ा के नए डीएसपी के रुप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। 2018 बैच के एचपीएस अधिकारी जिनकी ट्रेनिंग पंजाब पुलिस अकादमी फिलौर से हुई है। इससे पहले 2 साल डीएसपी देहरा भी रह चुके हैं। वहीं इससे पहले वह बनगढ़ ऊना में अपनी सेवाएं दे रहे थे। विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांगड़ा में यातायात की समस्या को लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे। नशे को जड़ से खत्म करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है। कांगड़ा में कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यातायात समस्या को सुधारने के विशेष प्रयास किए जाएंगे वहीं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस को भी मुस्तैद किया जाएगा।उन्होंने कहा कि आज कल साइबर क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं जिनको लेकर लोगों को जागरूक करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी समस्या लेकर उनके पास आता है तो उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होने कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखने में आम जनता का सहयोग जरूरी है।

Exit mobile version