Karsog Cleanliness Drive Collects 210 Kg Waste : कुल्लू। ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के अंतर्गत नगर पंचायत करसोग के वार्ड नम्बर 7 में नगर पंचायत की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में अपना पुस्तकालय में पढ़ने आने वाले छात्रों ने योगदान दिया।
अभियान के दौरान सामूहिक रूप से विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। सफाई अभियान में नगर पंचायत करसोग के अध्यक्ष किशोर कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष उत्तम चौहान ने भी भाग लिया। इस अवसर पर नगर पंचायत करसोग के अध्यक्ष किशोर कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता अभियान के दौरान मिनी सचिवालय करसोग से तहसील कार्यालय परिसर तक साफ सफाई की गई।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान लगभग 210 किलोग्राम कचरा एकत्रित किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने इस मौके पर उपस्थित बच्चों और लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने लोगों को कचरा पृथक्करण व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी और गीला कचरा, सूखा, घरेलू एवं अन्य कचरे को निर्धारित श्रेणी के अनुसार अलग-अलग रखने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने नगर पंचायत द्वारा आम जनता से स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने व करसोग को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की है।
कार्यक्रम में पार्षद बंशी लाल, नरेंद्र कुमार, सैना देवी, सफाई पर्यवेक्षक विपुल राणा, कनिष्ठ अभियंता नितेश वर्मा, कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर वंदना, नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...