Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

नगर पंचायत करसोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए शपथ समारोह आयोजित, किशोर कुमार ने ली शपथ

July 20, 2026

नगर पंचायत करसोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए शपथ समारोह आयोजित, किशोर कुमार ने ली शपथ

करसोग: नगर पंचायत करसोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। उपमंडलाधिकारी नागरिक करसोग अलीशा चौहान ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में किशोर कुमार ने नगर पंचायत करसोग के अध्यक्ष जबकि उत्तम चंद ने उपाध्यक्ष के रूप में विधिवत रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी पार्षद भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एसडीएम करसोग अलीशा चौहान ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर पंचायत करसोग के समग्र विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय एवं सहयोग की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासन हर समय नगर पंचायत के साथ सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर नगर पंचायत करसोग के सचिव हिमेश कुमार पाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

📍 Location: करसोग, हिमाचल प्रदेश (Mandi)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें