Dainik Savera Times

असेंट स्कूल की कशिश ने 95.8 प्रतिशत अंक लेकर चमकाया उपमंडल का नाम

जमा दो परीक्षा परिणाम में असेंट स्कूल ने बच्चों ने एक बार फिर अपने नाम का लोहा मनवाया है। क्षेत्र में अब्बल रहने वाले असेंट स्कूल के बच्चों ने जहां स्कूल का नाम रोशन किया वहीं माता-पिता तथा गुरूजनों का नाम भी चमकाया है। स्कूल के निदेशक लक्की ठाकुर ने बताया कि स्कूल की छात्रा कशिश ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है वहीं आयुशी ने 95.4 दूसरा तथा दिव्यांश ने 91.4 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। बाकि छात्र व छात्राओं के अंक 85 प्रतिशत से करीब हैं। निदेशक लक्की ठाकुर ने जहां छात्रों ने बधाई दी वहीं स्कूल के स्टॉफ को इस परिणाम के लिये बधाई दी। उनकी कड़ी मेहनत व लग्न से आज बच्चें अच्छे अंकों में उतीर्ण हो रहे हैं और क्षेत्र में असेंट स्कूल के नाम का दबदबा कायम कर रहे हैं।

Exit mobile version