Dainik Savera Times

जिला परिषद जीत के बाद केशव चौहान का दावा, 2027 में शिमला की सभी सीटों पर जीतेगी भाजपा

शिमला। जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने अपना जन्मदिन किसी बड़े समारोह या केक काटकर मनाने के बजाय सेवा और मानवता को समर्पित किया। जन्मदिन के अवसर पर वह कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) पहुंचे और मरीजों व तीमारदारों के बीच समय बिताया। उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को फल-फ्रूट वितरित किए और हनुमान चालीसा भेंट की।

केशव चौहान ने विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों की खुशी तभी सार्थक है, जब उसे जरूरतमंदों के साथ बांटा जाए। मरीजों की सेवा कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना किसी भी उत्सव से बड़ी खुशी है।

इसके बाद केशव चौहान ने कृष्णानगर स्थित सिलाई सेंटर की महिलाओं के बीच भी अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने महिलाओं से बातचीत की और उनके कार्यों की जानकारी ली। सेवा भाव से जन्मदिन मनाने के इस प्रयास की भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सराहना की।

जिला परिषद जीत पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई

इस दौरान केशव चौहान ने हाल ही में हुए जिला परिषद चुनाव में भाजपा की जीत पर सभी निर्वाचित सदस्यों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और जिला शिमला की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने केशव चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवा कार्य की सराहना की।

📍 Location: शिमला (शिमला)

Exit mobile version