शिमला: हिमाचल पुलिस ने नशीले पदाथोर्ं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अंतर्राज्यीय गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफतार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी जम्मू-कश्मीर के कठुआ से हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चिट्टे और अन्य नशीले पदाथोर्ं के खिलाफ चलाए जा रहे जन-आंदोलन के तहत हिमाचल प्रदेश पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
इस कार्रवाई में अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी को सीआईए नूरपुर की टीम ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नूरपुर थाना में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान की गई। बीते साल 11 अक्तूबर को कंडवाल बैरियर पर नाका चेकिंग के दौरान 6.044 किलोचरस बरामद की गई थी, जिसमें मंडी जिले के तीन आरोपियों को मौके पर ही गिरतार किया गया था।
जांच के दौरान मुख्य आरोपी शुभकरण निवासी कांगड़ा की पहचान कर उसे पहले ही चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया जा चुका था। आगे की पड़ताल में सामने आया कि यह खेप कठुआ निवासी विजय कुमार उर्फ वीके को सौंपी जानी थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई से हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में फैले नशा तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...