Site icon Dainik Savera Times

बच्चों और विद्यालय स्टाफ द्वारा औंद स्कूल में मनाया गया खादी महोत्सव

नूरपुर (पंकज कौशल): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औंद में शुक्रवार को बच्चों और विद्यालय स्टाफ द्वारा खादी महोत्सव बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया l एन एस एस के प्रोग्राम ऑफिसर राकेश कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज विद्यालय में ये कार्यक्रम प्रधानाचार्य श्रीमती नवीन कुमारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया l इसके इलावा वन्यजीव सरंक्षण पर एन एस एस स्वयंसेवकों ने अनेक प्रकार की गतिविधियों में जैसे पेंटिंग, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लिया l इस अवसर पर प्रवक्ता भारतेंदु और प्रवक्ता चुन्नी लाल ने इन विषयों पर विद्यार्थियों को विस्तृत रूप में जानकारी दी l प्रधानाचार्य ने इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए समस्त विद्यालय की एन एस एस यूनिट के अधिकारियों और स्वयसेवको के प्रयत्नों की भरपूर सराहना की।

Exit mobile version