Site icon Dainik Savera Times

खड़ामुख-होली सड़क मार्ग पर भारी भूस्खलन के कारण हुआ बंद

भरमौर (महिंद्र पटियाल) : जन -जातीय क्षेत्र भरमौर के लोक निर्माण विभाग के सड़क मार्ग खडामुख – होली पर शनिवार को भारी भूस्खलन के चलते दोपहर 2 बजे के करीब मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से बंद हो गया। लोक निर्माण विभाग भरमौर डिवीजन के अधिशाषी अभियंता संजीव महाजन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गरोला के समीप सडक मार्ग पर भारी भूस्खलन के चलते सडक मार्ग अवरूद्ध हुआ है, जिसे की विभाग द्वारा खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं और भारी भरकम चट्टान होने के कारण शाम तक मार्ग खुलने की संभावना है।

Exit mobile version