Site icon Dainik Savera Times

कुल्लू में दस खेलों की प्रतियोगिताएं, 30 नवंबर तक मुफ्त रजिस्ट्रेशन

Khelo Himachal Chitta-Free Campaign to Promote Sports : कुल्लू। समस्त खेल प्रेमियों, युवाओं एवं खिलाड़ियों को सूचित किया जाता है कि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने तथा खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “खेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त अभियान” के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी, कुल्लू कविता ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें बॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल,, बास्केटबॉल, रस्साकशी, हॉकी, कुश्ती, ऐथलेटिक्स,किकेट एवं बैडमिंटन महित कुल दस खेल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला कुल्लू में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन सर्वप्रथम उपमंडल स्तर पर किया जाएगा, जिसमें कुल्लू, मनाली, बजार, आनी एवं निरमंड उपमंडल शामिल हैं।

प्रतियोगिताओं के आयोजन की तिथियां अलग से घोषित की जाएंगी। उपमंडल स्तर पर प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 51,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने बाली टीम को 41,000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 31,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, कुल्लू द्वारा समस्त खेल प्रेमियों, युवा क्लबों, खेल संघों एवं इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में बड़-चड़कर भाग लें तथा अधिक से अधिक संख्या में अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाएं। ऑनलाइन पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क है तथा पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

इच्छुक बिलाड़ी विभाग के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल https://khelohimachal.hp.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण निशुल्क कर सकते हैं। विभाग ने सभी खिलाड़ियों से आग्रह है किया कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें और नशामुक्त हिमाचल के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Exit mobile version