Site icon Dainik Savera Times

ख्याह पंचायत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

हमीरपुर: जिले की ख्याह पंचायत में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई और इसकी सूचना गांववासियों ने पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने केस दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू दी है व शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवारजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विक्की राम (37) पुत्र सरवन कुमार गांव नवेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शंका जताई है कि मृतक व्यक्ति ट्राला खड़ा करके नाले की तरफ जाते हुए पैर फिसलने नाले में जा गिरा जिससे की उसकी मृत्यु हुई। पुलिस अधीक्षक डा. आकृति शर्मा ने बताया कि फॉरेसिंक टीम आ रही है जो कि इस घटना छानबीन करेगी।

Exit mobile version