Site icon Dainik Savera Times

Khaneri Hospital में क्रसना लैब ने बंद किए लैब टेस्ट और एक्स-रे, मरीज हो रहे परेशान

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : क्रसना लैब ने रामपुर के खनेरी अस्पताल में एक्सरे व पैथोलोजी टेस्ट करने बंद कर दिए हैं। ऐसे में यहां पर आने वाले सैकड़ों की संख्या में मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जानकारी के अनुसार लैब में एक्स-रे के साथ सभी 110 टेस्ट किए जा रहे थे, लेकिन आज से लैब में टेस्ट करने बंद कर दिए हैं। क्रसना लैब के संचालकों ने बाकायदा इस बारे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक को पत्र लिख कर पहले सूचित किया है, लेकिन इसके बावजूद भी समय पर पेमेंट न होने के कारण अब लैब में टेस्ट व एक्स-रे करना बुधवार से बंद कर दिया है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र से आ रहे लोगों को भारी आर्थिकी का भोज पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें नीजि लैबों से भारी भरकम राशि देकर टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार खनेरी अस्पताल का लैब टेस्ट का 70 लाख रुपया व एक्स-रे की अलग से भी 20 लाख के करीब देनदारी अभी लैब को अदा करने की रहती है। 

वहीं जानकारी देते हुए एमएस रामपुर प्रकाश दरोच ने बताया कि क्रसना लैब का भुगतान न होने के कारण अस्पताल में बुधवार से लैब में टेस्ट व एक्स-रे करवाना संचालकों ने बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी टेस्ट व एक्स-रे ही करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर 4 जिलों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाती है। उनका प्रयास है कि जल्द से जल्द लैब का भुगतान हो और फिर से सेवाएं शुरू हो।

Exit mobile version