कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा फीस वृद्धि की गई है। जिससे छात्रों को आर्थिक रूप से भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन को चाहिए कि वह तुरंत फीस वृद्धि को वापस ले। वही, छात्रों की मांगों को लेकर मुख्यालय ढालपुर में अखिल विद्यार्थी परिषद के द्वारा एक रोष रैली भी निकाली गई और ढालपुर में छात्रों की मांगों को लेकर नारेबाजी भी की गई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई के अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा 25 से 30 प्रतिशत की गई फ़ीस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाए। इसके अलावा डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में 50 से 60 प्रतिशत की गई फ़ीस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाए। क्योंकि छात्रों को फीस वृद्धि से आर्थिक परेशानी उठानी पड़ती है।
ऋतिक कार्तिक ने बताया कि चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में 50 से 60 प्रतिशत की गई फीस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाए और हिमाचल प्रदेश में छात्र संघ चुनाव तत्काल प्रभाव से बहाल किए जाएं। इकाई अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक ने कहा कि यदि हमारी मांगो को नजरंदाज किया गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई द्वारा उग्र से उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जिमेदार प्रदेश सरकार स्वयम् होगी
📍 Location: Kullu (Kullu)

