कुल्लू। जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की, सितंबर-2026 तिमाही की समीक्षा बैठक उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला बचत भवन कुल्लू के सभा कक्ष में आयोजित की।
इसकी अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा ने सभी बेन्कर्स से आग्रह किया कि वे समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस के लिए जागरूकता अभियान बढ़ाने का प्रयास करें तथा वित्तीय साक्षरता शिविर समय समय पर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लगाएं। उन्होंने कहा की किसी भी विभाग या बैंक की यदि कोई बड़ी बैठक होती हे तो वे अपने बैंक की योजनाएं तथा इस का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में ग्रामीण क्षेत्र में जा कर लोगों को इसकी जानकारी दें।
उन्होंने कहा की महिला सशक्तिकरण तथा युवाओं के उधमिता विकास के बारे में जनता तक जानकारी पहुंचने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। उपायुक्त ने बैंकों से आग्रह किया की गुणवत्ता के आधार पर अधिक से अधिक ऋण प्रदान करे व वित्तीय वर्ष के सभी लक्ष्य प्राप्त करने का अनुरोध किया तथा साथ ही उन्होंने सभी बैंकों को ऋण जमा अनुपात में उत्तरोत्तर वृद्धि करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों के अनर्जक आस्तियों पर चिंता व्यक्त किया तथा वसूली में प्रशासन द्वारा सहयोग करने का आश्वासन दिया। जिले के बैंकों के वार्षिक साख योजना के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने सभी बैंकों को शिक्षा ऋण लेने वाले प्रत्येक पात्र लाभार्थी को राज्य सरकार की ‘वाई एस परमार शिक्षा ऋण योजना’ का अधिकाधिक लोगों को लाभ प्रदान करने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी बैंकों एवं विभागों के पदाधिकारियों को आपसी सामंजस्य के साथ काम करने के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि जिले की 30-09-2026 को बैंकों में कुल जमा राशि ₹11978.36 करोड़ एवं कुल ऋण ₹ 5621.46 करोड़ है। जिले की ऋण जमा अनुपात 46.93% है। अग्रणी जिला प्रबंधक, राजेंदर कुमार ने वर्तमान वित्त वर्ष 2026-27 के दूसरी तिमाही 30-09-2026 के प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुऐ बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में दूसरी तिमाही 30-09-2026 तक जिले में कुल ₹ 1919.98 करोड़ के ऋण वितरित किए गए हैं जो वार्षिक लक्ष्य ₹3902.27 करोड़ रुपये का 49.20% है। जिस में कृषि क्षेत्र में ₹660.42 करोड़, उद्योग एवं व्यवसाय क्षेत्र मे ₹683.57 करोड़, आवास ऋण (P.S) ₹28.70 करोड़, शिक्षा ऋण (P.S.) ₹1.66 करोड़, अन्य प्राथमिकता क्षेत्र मे ₹32.68 करोड़ तथा गैर प्राथमिकता क्षेत्र में ₹543.31 करोड़ के ऋण वितरित किए गए।
जिला में बैंकों द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना में अब तक प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत कुल 92801, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा के अंतर्गत 223603 और अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 42537 पात्र खाताधारकों को पंजीकृत किया गया। बैठक में डीडीएम् नाबार्ड अनीता ठाकुर एवं सरकारी लाइन विभागों के प्रमुख, सभी बैंकों के डीसीओ एवं सम्बंधित संस्थानों के प्रतिनिधओं ने भाग लिया।