Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हर महीने मंडल स्तर पर आंदोलन करेगी बीजेपी, कांग्रेस सरकार की नाकामियों का होगा विरोध

October 10, 2026

हर महीने मंडल स्तर पर आंदोलन करेगी बीजेपी, कांग्रेस सरकार की नाकामियों का होगा विरोध

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में अब भाजपा के द्वारा हर महीने हर मंडल स्तर पर एक आंदोलन का आयोजन किया जाएगा। इस आंदोलन के माध्यम से प्रदेश में कांग्रेस सरकार की नाकामियों का विरोध किया जाएगा और जन-जन को भी अवगत करवाया जाएगा कि किस तरह से कांग्रेस सरकार आज जन विरोधी नीतियों को लागू करने में जुटी हुई है। यह निर्णय जिला कुल्लू के मोहल में जिला कुल्लू भाजपा की बैठक के दौरान लिया गया। मोहल में जिला कुल्लू भाजपा की बैठक आयोजन किया गया। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल उपस्थित रहे।

डॉ राजीव बिंदल ने बताया कि पूरे प्रदेश में यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा और बूथ स्तर पर भी इस तरह के अभियान शुरू किया जाएंगे। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आम जनता के हितों पर आज प्रहार किया है। प्रदेश में गरीबों के आवागमन का मुख्य साधन एचआरटीसी है। लेकिन आज एचआरटीसी के 250 से अधिक बस रूट बंद कर दिया गए हैं, जिससे सबसे अधिक ग्रामीण क्षेत्र की जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।

एचआरटीसी में जो बुजुर्गों महिलाओं को सुविधा दी जाती थी। वह भी आज बंद कर दी गई है। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में अगर सस्ते राशन की बात करें तो यहां पर सस्ते राशन के दामों में भी वृद्धि की गई है। इसके अलावा समय पर राशन भी डिपो में नहीं मिल रहा है। अगर एक महीना कोई राशन नहीं आता है तो उसे दूसरे महीने के राशन में भी नहीं जोड़ा जा रहा है। जिससे गरीबों की जेब पर भी कांग्रेस सरकार डाका मार रही है। डॉ राजीव बिंदल ने बताया कि इसके अलावा भी कई जनहित के ऐसे मुद्दे हैं। जिन्हें लेकर अब आने वाले समय में भाजपा के द्वारा पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किए जाएंगे।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें