Site icon Dainik Savera Times

Kullu : गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की हुई मौत

कुल्लू (सृष्टि) : जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के बाहु मोड़ में रात के समय एक गाड़ी 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। तो वहीं इस सड़क दुर्घटना में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बंजार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने दोनों शव को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों का बंजार अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

बंजार पुलिस की टीम के द्वारा दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। इस सड़क दुर्घटना में शिक्षा विभाग में तैनात एक शिक्षक की भी मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क दुर्घटना बीती रात के समय बंजार के जीभी गाड़ा गुशेनी सड़क मार्ग में स्थित बाहु मोड़ के पास घटित हुई। सुबह जब लोग यहां से गुजर रहे थे, तो उन्हें इस सड़क दुर्घटना के बारे में पता चला और उन्होंने इस बारे बंजार पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही बंजार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। सड़क हादसे में मारे गए लोगों की पहचान भाषा अध्यापक टेकचंद निवासी मोहिनी व गेवे राम के रूप में हुई है।

Exit mobile version