Site icon Dainik Savera Times

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कुल्लू में कांग्रेस का प्रदर्शन

Kullu Congress Protests Over CEC Issue : कुल्लू। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी ने ढालपुर में धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के मुद्दे उठाए तथा डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। देशभर में कांग्रेस इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रही है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1001147893.mp4
ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में भी जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कमेटी के द्वारा ढालपुर से लेकर डीसी कार्यालय के बाहर तक रैली निकाली गई और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। वही डीसी के माध्यम से एक ज्ञापन भी राष्ट्रपति को भेजा गया और मांग रखी गई कि जल्द से जल्द ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लिया जाए।
जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता बेहद महत्वपूर्ण है।देश में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराना चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है, लेकिन मौजूदा समय में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि देश और प्रदेशभर में सुनियोजित साजिश के तहत विरोधी विचारधारा वाले मतदाताओं और आम नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर काटे जा रहे हैं।
सेस राम आजाद ने कहा कि देश में बड़ी संख्या में लोगों को उनके मताधिकार से वंचित किया गया और वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। उन्होंने दावा किया कि कुछ मामलों में राजनीतिक दबाव के चलते वैध मतदाताओं के नाम काटे गए, जबकि फर्जी वोट बनाए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले ही ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे के साथ यह मुद्दा उठा चुके है और अब कांग्रेस अब इन आरोपों को लेकर देशभर में आवाज उठा रही है। ऐसे में जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई नहीं होती तब तक कांग्रेस पार्टी अपना प्रदर्शन जारी रखेगी।
Exit mobile version