कुल्लूः उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा ने शनिवार को निर्वाचन कार्यालय भवन कुल्लू में स्थित ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का नियमित मासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मशीनों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार वेयरहाउस में सभी सुरक्षा मानकों और दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि वेयर हाउस का मासिक तथा त्रैमासिक आधार पर नियमित रूप से निरीक्षण किया जाता है। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षित देखभाल और उचित प्रबंधन, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की पहली शर्त है।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नीरज चांदला, तहसीलदार निर्वाचन वीना कुमारी, नायब तहसीलदार ज्वाला दास सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
📍 Location: Kullu (Kullu)