कुल्लूः भारत में 8 नवंबर को रविवार को दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐसे में घरों की सजावट के लिए लोगों के द्वारा खरीदारी की जा रही है। तो वही शाम के समय भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का भी पूजन किया जाएगा। दिवाली के अवसर पर लोग अपने घरों में पटाखे भी खूब जमकर फोड़ते हैं और बाजारों में भी ग्रीन पटाखे के साथ-साथ विभिन्न तरह के पटाखे बिकने के लिए सज गए हैं। ऐसे में बीते साल के मुकाबले इस बार पटाखों पर भी महंगाई की मार पड़ी है।
बीते साल के मुकाबले इस साल पटाखों के दाम में 50% वृद्धि हुई है। पटाखा व्यापारियों का कहना है कि इस साल उन्हें महंगे पटाखे मिले हैं और ग्राहकों को भी अब इसका अतिरिक्त दाम चुकाना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार अभी मंदा है लेकिन उन्होंने उम्मीद है कि दिवाली के दिन लोग जमकर पटाखे की खरीदारी करेंगे। ताकि पटाखे का कारोबार करने वाले व्यापारियों को भी फायदा हो सके और सभी व्यापारी खुशी अपने घर वालों के साथ दिवाली का आनंद उठा सके।
जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर की अगर बात करें तो यहां पर भी विभिन्न जगहों को पटाखे बेचने के लिए चिन्हित किया गया है। जहां पर ग्राहक भी विभिन्न तरह के पटाखे खरीद रहे हैं। रथ मैदान में पटाखों का जो स्टॉल लगाया गया है। वहां पर ड्रोन पटाखे, मिसाइल पटाखा सहित कई तरह के पटाखे बेचने के लिए रखे गए हैं। जो ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। ऐसे में पटाखों के दाम अधिक होने के चलते लोग बीते साल के मुकाबले की तरह पटाखे की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। वही पटाखा कारोबारी को उम्मीद है कि लोग पटाखों की भी जमकर खरीदारी करेंगे और उनका कारोबार बीते साल के मुकाबले इस साल भी अच्छा रहेगा।
रथ मैदान में पटाखे के व्यापारी जीत कपूर का कहना है कि फिलहाल लोग पटाखे की खरीदारी के लिए काफी कम आ रहे हैं। स्टॉल में तरह-तरह के पटाखे बेचने के लिए रखे गए हैं। बीते साल के मुकाबले कई नई वैरायटी के पटाखे भी इस साल बाजार में आए हैं। उन्हें उम्मीद है कि लोग रविवार को भी पटाखे की जमकर खरीदारी करेंगे।
रथ मैदान में पटाखे का स्टॉल लगाने वाले दुकानदार सुरेश का कहना है कि अबकी बार उन्हें होलसेल में पटाखे भी काफी महंगे मिले हैं जो बीते साल के मुकाबले 50% अधिक दामों पर खरीदे गए हैं। इस साल पटाखों पर भी महंगाई की मार पड़ी है। ग्राहकों का अभी पटाखे की ओर कोई रुझान नहीं दिख रहा है। लेकिन अभी दिवाली को दो दिन बचे हुए हैं तो ऐसे में रविवार को भी लोग पटाखे खरीदने के लिए आते हैं।
ढालपुर में पटाखा व्यापारी विराट ने बताया कि बीते साल के मुकाबले इस साल पटाखों के दामों में 50% बढ़ोतरी हुई है। लोगों का रुझान फिलहाल कम नजर आ रहा है।।लेकिन उन्हें उम्मीद है कि लोग दिवाली के लिए पटाखे की भी खरीदारी करेंगे। ताकि सभी व्यापारियों का कारोबार भी अच्छा चल सके और वह भी अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी दिवाली मना सके।
📍 Location: Kullu (Kullu)

