Kullu Dussehra: 1,265 Personnel Deployed for Security : कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए कुल्लू पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। उत्सव के दौरान 1125 पुलिसकर्मियों और 140 होमगार्ड जवानों सहित कुल 1265 जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
पूरे मेले पर 155 सीसीटीवी कैमरों और पांच ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुल्लू शहर को छह सेक्टरों में बांटा गया है, जहां डीएसपी रैंक के छह अधिकारी तैनात रहेंगे। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के साथ नो-पार्किंग जोन से वाहन हटाने के लिए छह क्रेन भी तैनात की गई हैं। रथ यात्रा, भगवान नरसिंह की जलेब और कला केंद्र में रात्रि कार्यक्रमों के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। एसपी अभिषेक सेकर ने लोगों से अफवाहों से बचने और उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि 155 सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से पूरे मेले पर नजर रखी जाएगी। वहीं पांच ड्रोन कैमरा के माध्यम से दशहरा उत्सव के दौरान रथ यात्रा, ट्रैफिक मैनेजमेंट की स्थिति जांचने के लिए पांच ड्रोन कैमरा भी लगाए जाएंगे। एसपी ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान तो किया जाएंगे . वहीं नो पार्किंग जोन में लगी गाड़ियों को हटाने के लिए 6 क्रेन भी तैनात की गई है। एसपी कुल्लू ने कहा कि कुल्लू पुलिस दशहरा उत्सव के लिए पूरी तरीके से तैयार है। रथ यात्रा और अन्य गतिविधियों के आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा ले लिया गया है।
दशहरा उत्सव में किसी प्रकार की दुर्घटना या अनहोनी न हो इसको लेकर कुल्लू पुलिस तैयार है। अभिषेक सेकर ने बताया कि दशहरा उत्सव के सातों दिन किस तरीके से सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रखनी है। उसको लेकर भी प्रयास किया जा रहे हैं उन्होंने कहा कि रथ यात्रा भगवान नरसिंह की जलेब, कला केंद्र मे रात्रि प्रोग्राम के दौरान पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। एसपी कुल्लू अभिषेक सेकर ने कुल्लू की जनता से भी अपील की है कि दशहरा उत्सव के दौरान किसी प्रकार की अफवाह में आने से बचे और दशहरा उत्सव को बेहतरीन तरीके से मनाए।

