Site icon Dainik Savera Times

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में दिखेगी वैश्विक संस्कृति, ड्रोन और लेजर शो होगा मुख्य आकर्षण

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1001141419.mp4

कुल्लू: जिला के मुख्यालय ढालपुर मैदान में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव इस बार 21 अक्टूबर से मनाया जाएगा। दशहरा उत्सव के सफल आयोजन को लेकर अटल सदन में दशहरा उत्सव समिति की बैठक की आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर ने के द्वारा की गई। तो वहीं बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, आनी के विधायक लोकेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

कुल्लू के विधायक एवं अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बार भी विदेश से कलाकार दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए आएंगे और ढालपुर में विशेष रूप से सभी देशों के कलाकारों के साथ मिलकर एक ग्लोबल कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दशहरा उत्सव में आए लोगों को एक ही मंच पर पूरी वैश्विक संस्कृति देखने को मिलेगी। इसके अलावा ड्रोन शो तथा लेजर शो भी दशहरा उत्सव के मुख्य आकर्षण होंगे।

विधायक सुंदर ठाकुर ने बताया कि इस बार मौसम भी काफी अच्छा रहा है और अब दशहरा उत्सव की तैयारी के लिए प्रशासन को भी निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले कलाकारों के भी ऑडिशन लिए जाएंगे और प्लॉट आवंटन सहित अन्य तैयारियां को भी पूरा किया जाएगा। प्रशासन और नगर परिषद कुल्लू के साथ मिलकर स्वच्छता की ओर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। ताकि इस हर साल की तरह इस बार भी अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव धूमधाम से आयोजित किया जा सके।

📍 Location: Kullu (Kullu)

Exit mobile version