Kullu Dussehra: 5% Hike in Devta Honorarium : कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के समापन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने देवी-देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत वृद्धि सहित बजंतरियों और महिला मंडलों के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने अदरक का समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये करने, महिलाओं के नाम जमीन की रजिस्ट्री पर शुल्क 4 प्रतिशत करने तथा कुल्लू क्षेत्र में सड़क, सीवरेज और बिजली सुविधाओं के विस्तार की घोषणाएं भी कीं।
इसके बारे में भी सरकार के द्वारा जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने भाजपा पर नालागढ़ में 5000 बीघा भूमि बिना रजिस्ट्री खर्च के देने का भी आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैकेज के नाम पर भाजपा के द्वारा 5000 बीघा भूमि मात्र एक करोड रुपये की लीज पर दी गई। जबकि उस भूमि का मूल्य 10000 करोड रुपए है। ऐसे में पूर्व भाजपा सरकार के द्वारा उन्होंने कहा कि आज जब भी सुंदर ठाकुर की बात होती है। तो सबसे अधिक मिर्च पूर्व मुख्यमंत्री जयराम को ही लगती है। क्योंकि सुंदर ठाकुर खुले मन से उनसे सवाल पूछते हैं और जयराम के पास जवाब देने के लिए कोई शब्द नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जब भी मेरी कहानी जुबान फिसल जाती है तो उनका बस एक ही काम होता है कि वह रील बनाकर उसे वायरल करें।
वह सिर्फ भाषण देने में ही अग्रणी रहते हैं जबकि अपने समय में सरकार रहते हुए वह ना तो प्रदेश की संपदा को बचा पाए और ना ही जनकल्याण के कार्य कर पाए। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में सीबीएसई स्कूल इसलिए खोले जा रहे हैं। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में ही बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। पूर्व भाजपा सरकार में जब केंद्र सरकार के द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सर्वे किया गया था तो उसे दौरान हिमाचल प्रदेश 21 में नंबर पर था। हाल ही में जब केंद्र सरकार के द्वारा शिक्षा गुणवत्ता को लेकर सर्वे किया गया। तो प्रदेश पांचवें नंबर पर आए हैं।
ऐसे में कांग्रेस सरकार लगातार गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने इस दौरान मणिकर्ण सड़क के लिए 5 करोड रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा भुंतर में सीवरेज कार्य के लिए 27 करोड़ तथा भुंतर में बिजली बोर्ड का सबडिवीजन खोलने की भी घोषणा की। वहीं उन्होंने कहा कि सुंदर ठाकुर आपके बीच में है और जल्द ही आपके बीच खुशखबरी भी आएगी। उन्होंने कहा कि सब्र का फल हमेशा मीठा होता है ऐसे मेंजल्द ही कुल्लू के लिए एक नई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

