कुल्लू: जिला में देवी देवताओं के आगमन से अब अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की शुरुआत हो गई है। ऐसे में जिला भर से सैकड़ो देवी देवता ढालपुर मैदान पहुंचे हैं और देवी देवता आपस में भी मिलन कर रहे हैं। इसके अलावा सुल्तानपुर में भगवान रघुनाथ के दर्शनों के लिए भी देवी देवताओं का आना जारीहै।
कुल्लू दशहरा उत्सव के आयोजन को लेकर सुबह से ही देवी देवताओं का भगवान रघुनाथ के मंदिर में पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। भगवान बिजली महादेव बीते कल शाम को ही मंदिर पहुंच गए थे। तो वहीं राज परिवार की दादी माता हिडिम्बा के आने के बाद कुल्लू दशहरा की रथ यात्रा दोपहर बाद शुरू होगी। माता हिडिंबा रामशिला से लव लश्कर के साथ सुल्तानपुर पहुंची। जहां पर राज परिवार ने उनकी पूजा अर्चना की।
वहीं, माता के द्वारा इस दौरान देव परंपराओं को भी निभाया गया। वही माता हिडिंबा के दर्शनों के लिए भी सुल्तानपुर में हजारों श्रद्धालु पहुंचे। ऐसे में इस उत्सव का आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली जा चुकी है। भगवान रघुनाथ के मंदिर में सुबह से ही देवी देवताओ के आने से माहौल देव धुनों से गुंजायमान हो चुका है। इसके अलावा दशहरा उत्सव के लिए देवलू नाचते गाते हुए ढालपुर से सुल्तानपुर तक जा रहे है।
भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने बताया कि देवी देवताओं के आगमन से दशहरा उत्सव शुरू हो गया है। दोपहर बाद ढालपुर में भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी ऐसे में जिला भर से जो भी देवी देवता दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। वह सुल्तानपुर में भगवान रघुनाथ के भी दर्शन कर रहे हैं।
📍 Location: Kullu (Kullu)

