Site icon Dainik Savera Times

कुल्लू दशहरा: सीएम के खिलाफ नारेबाजी करने के आरोप में मनाली के युवक पर केस दर्ज

कुल्लू: जिला में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या में कला केंद्र के बाहर सीएम के खिलाफ नारेबाजी करने और भीड़ को भड़काने के मामले में कुल्लू पुलिस ने मनाली के युवक अभिलव ठाकुर पर मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला जिला कुल्लू युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कार्तिक चौधरी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। ऐसे में कुल्लू पुलिस के द्वारा अब इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

जिला कुल्लू युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कार्तिक चौधरी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या में जब कला केंद्र में भीड़ के चलते गेट बंद कर दिए गए। तो वहां पर एक युवक जो मनाली का रहने वाला है। वह वहां जाकर सीएम और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगा। आरोप है कि युवक अभिलव ठाकुर ने इस दौरान भीड़ को भी उकसाने का काम किया। ऐसे में वहां पर कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी।

इसके चलते कार्तिक चौधरी के द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने तथा भीड़ को भड़काने के आप पर कुल्लू पुलिस पर शिकायत दर्ज करवाई है। कार्तिक चौधरी का कहना है की कला केंद्र मैं उस दिन हजारों की भीड़ उमड़ गई थी और ऐसे में वहां अन्य लोगों की एंट्री करवाना काफी खतरनाक साबित हो सकता था। जिसके चलते पुलिस ने सुरक्षा कारणों के चलते कला केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया गया था। लेकिन इस तरह से अराजकता फैलाना बिल्कुल भी सही नहीं है और पुलिस को चाहिए कि वह युवक के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई अमल में लाए।

📍 Location: Kullu (Kullu)

Exit mobile version