
Kullu Dussehra to Begin on October 21 : कुल्लू। देशभर में 20 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा, लेकिन कुल्लू में उदया तिथि के अनुसार 21 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का आगाज होगा। इसके लिए ऐतिहासिक ढालपुर मैदान सजने लगा है और भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर को आकर्षक रूप दिया जा रहा है।
मेले में दुकानें सजाने के साथ माल रोड को भी रंग-बिरंगे डिजाइन से सजाया जा रहा है। 21 अक्टूबर को राज्यपाल कविंद्र गुप्ता भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा के साथ उत्सव का शुभारंभ करेंगे, जबकि सातवें दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह उत्सव का समापन करेंगे।
ऐसे में नवमी तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक रहेगी और उसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। जिसके चलते देशभर में रावण के पुतले के दहन के साथ ही दशहरा उत्सव संपन्न हो जाएगा। लेकिन जिला कुल्लू में उदया तिथि के अनुसार ही दशहरा पर्व को मनाया जाएगा। दशमी तिथि 21 अक्टूबर को शुरू होगी और दोपहर बाद भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा के साथ-साथ दिवसीय दशहरा उत्सव शुरू हो जाएगा। ऐसे में दशहरा उत्सव के लिए ढालपुर मैदान सजना शुरू हो गया है और भगवान रघुनाथ का अस्थाई शिविर भी सजाया जा रहा है।
इसके अलावा मेला मैदान में आने वाले व्यापारी भी अपनी दुकान सजाने में लग गए हैं और माल रोड को भी दशहरा उत्सव कमेटी के द्वारा रंग-बिरंगे आकर्षक डिजाइन में सजाया जा रहा है। 21 अक्टूबर को राज्यपाल कविंद्र गुप्ता के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दशहरे उत्सव का शुभारंभ किया जाएगा और सातवें दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ढालपुर जाकर दशहरा उत्सव का समापन करेंगे। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने बताया कि दशहरा उत्सव सनातन धर्म में प्रचलित पंचांग के अनुसार ही मनाया जाता है।
20 अक्टूबर को दशमी तिथि दोपहर के बाद शुरू हो रही है। पंचांग के अनुसार दशमी तिथि का सूर्योदय 21 अक्टूबर को हो रहा है। ऐसे में उदय तिथि के अनुसार ही हर साल दशहरा उत्सव मनाया जाता है। 20 अक्टूबर को देशभर में जहां दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। तो वही कुल्लू में उदया तिथि के अनुसार 21 अक्टूबर को ही दशहरा उत्सव की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि यहां पर बीते साल 300 से अधिक देवी देवता आए थे और उसके अलावा भी जो देवी देवता यहां आएंगे। उनका स्वागत किया जाएगा।
ऐसे में भगवान रघुनाथ के वस्त्र बनाने का कार्य भी पूरा कर दिया गया है और अस्थाई शिविर को भी सजाया जा रहा है। 21 अक्टूबर को भगवान रघुनाथ की विशाल रथ यात्रा ढालपुर मैदान में आयोजित की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...