Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kullu : लगघाटी के त्यून गांव में लगी आग, सड़क न होने से करोड़ों की संपति हुई जलकर राख

November 24, 2024

Kullu : लगघाटी के त्यून गांव में लगी आग, सड़क न होने से करोड़ों की संपति हुई जलकर राख

Kullu Laghati Fire :  कुल्लू की लग घाटी के दुर्गम गांव तयून में बीती शाम के समय अचानक आग लग गई। आग लगने के चलते पांच मकान पूरी तरह से चलकर राख हो गए और प्रभावित परिवारों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं सड़क न होने के चलते अग्नि शमन विभाग के टीम मौके तक नहीं पहुंच पाई।

प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और अब प्रभावित परिवारों को राहत देने का भी काम किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम के समय अचानक एक मकान में आग लग गई और आग ने अपने साथ लगते अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि पल भर में ही पांच मकान जलकर राख हो गए।

सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और अब आग के कारण हुए नुकसान के रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। गौर रहे कि लगघाटी का तयून गांव काफी दुर्गम है। अभी तक यहां पर सड़क नहीं निकली है। ऐसे में गांव तक दमकल के वाहन पहुंच नहीं सकता। ग्रामीणों को दमकल की सहायता नहीं मिल पाई है और देखते ही देखते पांच परिवारों के आशियाने जल गए। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की ओर से हलका पटवारी को मौके पर भेजा गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें