Site icon Dainik Savera Times

मणिकर्ण–बरशैणी मार्ग पर गिरी चट्टानें, चपेट में आई कार, बाल-बाल बची चालक और यात्रियों की जान

हिमाचल डेस्कः मणिकर्ण–बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ के पास एक बार फिर भूस्खलन का कहर देखने को मिला। शनिवार सुबह लगभग 8:30 बजे अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरने से एक कार इसकी चपेट में आ गई।

ये भी पढे़ं :-

हादसे के समय कार में सवार चालक और अन्य यात्रियों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। भूस्खलन के कारण सड़क पर भारी मलबा जमा हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटीगढ़ क्षेत्र में बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण यह मार्ग लगातार जोखिम भरा बना हुआ है। गौरतलब है कि चार दिन पहले भी इसी स्थान पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरा था, जिसमें एक जेसीबी पर भी पत्थर गिर गए थे। उस समय मार्ग को करीब 72 घंटे बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल किया गया था। इससे पहले भी दो छोटे वाहन मलबे और पत्थरों की चपेट में आ चुके हैं।

ये भी देखें :-

Exit mobile version