Site icon Dainik Savera Times

कुल्लू में मंजू शर्मा की मौत मामले में प्रतिनिधि मंडल ने की उपायुक्त से मुलाकात, की ये मांग

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/1001039352.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/1001039374.mp4

हिमाचलः जिला कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसूता मंजू शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में प्रतिनिधि मंडल के द्वारा आज उपायुक्त कुल्लू से मुलाकात की गई। प्रतिनिधिमंडल के युवा आज मामले की जांच रिपोर्ट लेने के लिए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान समाजसेवी बलदेव ठाकुर ( बंटी सराजी) के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में पीड़ित परिवार के सदस्य और स्थानीय युवा भी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मामले की जांच की रिपोर्ट लेकर जानकारी मांगी है।

बलदेव ठाकुर ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में हुई मंजू शर्मा की मौत मामले में आंदोलन के बाद प्रशासन द्वारा एक जांच कमेटी बनाई थी, जिसकी रिपोर्ट आज आने थी। उन्होंने बताया कि जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट डीसी कुल्लू को सौंप दी गई है। हालांकि अभी प्रतिनिधिमंडल के पास इसकी कॉपी नहीं आई है. ऐसे में उपायुक्त के द्वारा प्रतिनिधि मंडल को इस रिपोर्ट की जानकारी दी गई है।

उपायुक्त ने उन्हें बताया है कि इस रिपोर्ट में डॉक्टर के खिलाफ मिस बिहेव और मिस कम्युनिकेशन विद अटेंडेंट के आरोप  है। ऐसे में प्रतिनिधिमंडल का यही सवाल है कि अगर यह आरोप सिद्ध हो रहे है तो इसमें आगे डॉक्टर के लिए सजा का प्रावधान कौन करेगा। इस पूरे मामले में जांच रिपोर्ट की कॉपी आने के बाद मुख्यमंत्री और उच्च न्यायालय तक न्याय के लिए जाया जाएगा। ताकि महिले के परिवार को इंसाफ मिल सके। साथ ही अस्पतालों में फिर किसी के साथ इस तरह की घटना पेश न आए।

Exit mobile version