कुल्लू: जिला के मुख्यालय ढालपुर के देव सदन में बजंतरी कल्याण संघ की बैठक आयोजित की गई। तो वहीं बैठक में दशहरा उत्सव के दौरान मिलने वाले मानदेय की राशि को भी जारी कर दिया गया। तो इस बैठक में कुल्लू के विधायक एवं दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। वहीं इस दौरान सुंदर सिंह ठाकुर ने बीते दिनों भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के बयान को लेकर भी उन्हें घेरा।
पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के द्वारा बयान दिया गया था कि जिला कुल्लू में देवी देवता बच्चों की तरह रोज पैदा हो रहे हैं और लोगों ने कमाई का साधन बना रहे हैं। ऐसे में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि किसने देवी देवता को कमाई का साधन बनाया और कौन देवता के नाम पर राजनीति करता रहा। इस बात की जानकारी पूरे कुल्लू जिला को है। उन्होंने कहा कि देवता के नाम पर पहले पैसों से भरे बक्से अपने घरों में भरे गए और देव नीति के नाम पर राजनीति की गई।
विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि जब वह राजनीति में आए तो उन्होंने साफ मना कर दिया था कि वह अपने देवता के कारदार नहीं बनेंगे। क्योंकि वह देव नीति में राजनीति नहीं लाना चाहते थे। ऐसे में ग्रामीणों के द्वारा बाद में उनके छोटे भाई को देवता का कारदार नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद महेश्वर सिंह को इस तरह का बयान देने से पहले यह सिद्धांत अपने ऊपर भी लागू करने चाहिए। वही विधायक सुंदर ठाकुर के बयान से अब एक बार फिर से राजनीतिक हलचल मच गई है।
बजंतरी कल्याण संघ की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि अब संघ को दशहरा उत्सव कमेटी में भी शामिल किया गया है और हर बैठक में उन्हें भी शामिल किया जाएगा। बजंतरी समाज में जो लोग जुड़े हुए हैं। उनकी लिस्ट भी अब दशहरा उत्सव कमेटी को मिल गई है और सभी बजंतरी अपने कारदार के साथ जा कर तहसीलदार से मानदेय की राशि को ले सकते हैं। ऐसे में आने वाले समय में भी प्रदेश सरकार के द्वारा बजंतरी कल्याण संघ के लिए अन्य सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा।
जिला कुल्लू बजंतरी कल्याण संघ ने अध्यक्ष मैहर चंद ने बताया कि दशहरा उत्सव कमेटी के द्वारा जो प्रयास किया जा रहे हैं वह सराहनीय है। संघ के द्वारा कुछ और मुद्दे भी कमेटी के समक्ष रखे गए हैं और उम्मीद है कि वह सभी मुद्दे जल्द पूरे होंगे।
📍 Location: Kullu (Kullu)

