Site icon Dainik Savera Times

दशहरा उत्सव में बेहतर होगी सफाई व्यवस्था, नगर परिषद ने तैनात किए 200 से अधिक सफाई कर्मचारी

कुल्लूः जिला के मुख्यालय ढालपुर मैदान में दशहरा उत्सव को लेकर नगर परिषद कुल्लू की सक्रिय हो गई है। वहीं नगर परिषद की टीम ने ढालपुर मैदान का भी निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्थाओं को भी जांचा। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 200 से अधिक सफाई कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। ऐसे में दशहरा मैदान को विभिन्न सेक्टर में बांटा गया है। जहां पर रोजाना दर्जनों सफाई कर्मचारियों के द्वारा कूड़े को सही तरीके से निपटाया जाएगा।

नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को लेकर 200 से अधिक सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है और 20 अक्टूबर से यहां विभिन्न जगहों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। नगर परिषद कुल्लू की टीम विश्व में पूरे इलाके का भ्रमण करेगी और सफाई व्यवस्था का जायजा लेगी। कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि नगर परिषद के सभी पार्षद और प्रशासन की टीम के साथ मिलकर यहां पर दुकानों का भी निरीक्षण किया जाएगा और स्वच्छता के बारे में स्थानीय व्यापारियों को भी जागरूक किया जाएगा। ताकि कूड़े का निपटारा सही तरीके से किया जा सके।

📍 Location: Kullu (Kullu)

Exit mobile version