कुल्लूः देशभर में करवा चौथ का त्योहार आज रात को भगवान चंद्रमा के दर्शनों के बाद तोड़ा जाएगा। तो वहीं महिलाएं सुबह से ही व्रत को लेकर तैयारी कर रही है। जिला कुल्लू की बात करें तो यहां पर भी विभिन्न बाजारों में करवा चौथ को लेकर भीड़ देखने को मिल रही है और महिलाएं मेहंदी सहित अन्य सजावटी सामानों की खरीदारी में जुटी हुई है।
जिला कुल्लू के मुख्यालय में भी महिलाएं दिनभर व्रत के लिए सामान खरीदती रही और अपने हाथों में मेहंदी सजाती रही। वहीं महिलाओं का कहना है कि बीते साल के मुकाबले इस बार 10% महंगाई बढ़ी है। यह महिलाएं सजावटी सामान के साथ-साथ अन्य सामानों की खरीदारी कर रही है। तो बीते सालों के मुकाबले उन्हें वह महंगे मिल रहे हैं। लेकिन पति की लंबी आयु को लेकर इस व्रत के चलते उनमें खासा उत्साह भी देखने को मिल रहा है।
ढालपुर में खरीदारी करने आई महिला मनीषा ने बताया कि वह हर साल करवा चौथ का व्रत रखती है। इस दिन महिलाएं सुबह से ही व्रत कर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती है और बिना अन्न जल ग्रहण किया वह इस व्रत को पूरा करती है। ताकि उनके पति की लंबी आयु हो सकी सके। ऐसे में उन्होंने भी व्रत रखा है और ढालपुर में व्रत के लिए जरूरी सामान की भी खरीदारी की है।
वहीं, मेहंदी लगाने आई युवती ऋषिका धवन ने कहा कि वह भी त्यौहार को लेकर मेहंदी लगाने आई है और उनके घर में भी सभी महिलाओं के द्वारा करवा चौथ का व्रत रखा गया है। करवा चौथ को लेकर कुल्लू शहर में काफी रौनक है और जगह-जगह पर महिलाएं इस व्रत को पूरा करने में सभी जरूरी सामान भी खरीद रही है।
ढालपुर में खरीदारी करने आई महिला भावना आचार्य ने कहा कि शाम के समय वह सभी महिलाएं एक जगह पर एकत्र होगी और करवा चौथ के व्रत की कथा भी सुनेगी। उसके बाद वह सभी महिलाएं पूजा करेगी और आपस में सुहाग का सामान भी वितरित करेगी। शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद वह सभी महिलाएं अपना व्रत खोलेगी।
वहीं, ढालपुर में खरीदारी करने आई डॉक्टर नीरज चंदेल ने कहा कि महिलाएं सारा दिन भूखे रहकर इस व्रत को करती है। तो ऐसे में महिलाओं के लिए भी समय को व्यतीत का सबसे बढ़िया तरीका शॉपिंग होता है। उन्होंने भी करवा चौथ के व्रत को लेकर चूड़ियों के साथ-साथ अन्य सामान की खरीदारी की है और महिलाएं इस व्रत को लेकर काफी उत्साहित रहती है। शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद को अपने व्रत को खोलेंगे।
📍 Location: Kullu (Kullu)

