कुल्लूः कांग्रेस के नेता राहुल गांधी आज भारत के लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि राहुल गांधी आज अपने परिवार के नाम पर ही राजनीति कर रहे हैं और किसी भी चुनाव में वह जमीनी स्तर पर मेहनत नहीं करते हैं। यह बात कुल्लू में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कहीं।
सांसद कंगना रनौत ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी आज भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। वह बिल्कुल भी सत्य नहीं है सच्चाई यह है कि जिस राज्य में भाजपा की सरकार नहीं है। वहां पर भी चाहे वह छात्र राजनीति हो, पंचायती स्तर के चुनाव हो या फिर छोटे स्तर के कोई भी राजनीतिक चुनाव हो। वहां पर भाजपा को ही जनता अपना समर्थन दे रही है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कभी मेहनत करना नहीं सीखी है और वह कुछ दिनों के लिए ही शोर शराबा करते हैं। जब भी जमीन स्तर पर मेहनत करने की बात आती है तो वह सीधा विदेश भाग जाते हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इस बात का ही पता नहीं है कि आखिर मेहनत क्या होती है।
भाजपा जमीनी स्तर से मेहनत करती है और आम आदमी से मिलकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करती है। यही कारण है कि देशभर में लोग आज भाजपा पर अपना भरोसा जाता रहे हैं और कांग्रेस के नेताओं को हर जगह हार का सामना करना पड़ रहा है।
सांसद कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस के द्वारा जो वोट चोरी के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्हें इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि जिन चुनावों में ईवीएम का प्रयोग नहीं हो रहा है। वहां पर भी भाजपा को ही जीत मिल रही है। इस तरह से उनके यह आरोप पूरी तरह से बे बुनियाद साबित हो रहे हैं।
📍 Location: Kullu (Kullu)

