Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

HPV टीकाकरण को लेकर विशेष PTM आयोजित

September 30, 2026

HPV टीकाकरण को लेकर विशेष PTM आयोजित

कुल्लू। PM श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर में विद्यालय प्रबंधन द्वारा HPV टीकाकरण को लेकर विशेष Parent-Teacher Meeting (PTM) आयोजित की गई।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. रंजीत ठाकुर के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से Health Educator निर्मला महंत को बतौर Resource Person बैठक में भेजा गया, जहां उन्होंने अभिभावकों को HPV संक्रमण, HPV वैक्सीन, पात्रता, लाभ एवं टीकाकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि HPV (Human Papillomavirus) के कुछ प्रकार गर्भाशय ग्रीवा (Cervical) कैंसर का कारण बन सकते हैं। बैठक में 14 वर्ष की पात्र किशोरियों के लिए उपलब्ध HPV टीकाकरण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि सरकार द्वारा निर्धारित अभियान के अंतर्गत पात्र किशोरियों को वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।

निर्मला महंत ने Gardasil-4 Quadrivalent Vaccine के बारे में बताते हुए कहा कि यह HPV के चार प्रमुख प्रकारों—6, 11, 16 और 18—के विरुद्ध प्रतिरक्षा विकसित करने में मदद करती है। HPV-16 एवं 18 गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से जुड़े प्रमुख प्रकारों में शामिल हैं, जबकि HPV-6 एवं 11 जननांगों के मस्सों (Genital Warts) से जुड़े हैं।

उन्होंने HPV वैक्सीन को लेकर अभिभावकों में मौजूद विभिन्न भ्रांतियों एवं आशंकाओं को दूर करते हुए बताया कि टीकाकरण के बाद इंजेक्शन वाली जगह पर हल्का दर्द, सूजन अथवा हल्का बुखार जैसे सामान्य एवं अस्थायी प्रभाव हो सकते हैं। अभिभावकों को टीकाकरण के बाद आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई।

बैठक में अभिभावकों ने HPV टीकाकरण से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका स्वास्थ्य विभाग की ओर से विस्तारपूर्वक समाधान किया गया। इस दौरान अभिभावकों से पात्र किशोरियों के HPV टीकाकरण में सहयोग करने की अपील की गई।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें