कुल्लू में नशे के नेक्सस को तोड़ने में पुलिस द्वारा लगातर कारवाई की जा रहीं है। पुलिस द्वारा नशा तस्करों को रोकने की मुहिम तेजी से आगे बढ़ रहीं है। कुल्लू में पतलीकुल्ह पुलिस थाने में चरस के 2 मामले सामने आए है। पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाहि शुरू कर दी गयी है।
वही दूसरे मामले में 2 व्यक्तियों से 504 ग्राम चरस बरामद की गयी है। दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। नशे की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा लगातर सख्ती बरती जा रहीं है। जिसके चलते आए दिन जिले में नशा तस्करों को काबु किया जा रहा है।
