Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

9 किलो चरस तस्करी मामले में दो व्यक्तियों को कुल्लू पुलिस ने किया गिरफ्तार

November 22, 2024

9 किलो चरस तस्करी मामले में दो व्यक्तियों को कुल्लू पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुल्लू: थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इतनी बड़ी खेप कहां से आई और कहां पहुंचाई जानी थी। इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। चरस तस्करी का मामला बीती रात उस दौरान सामने आया जब पुलिस हुरला स्थित स्टोन क्रेशर के समीप नाका पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों के कब्जे से 09 किलो 70 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कार्तिकेयन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी डीने राम (30) पुत्र श्री बाजे राम निवासी नौण डाकघर ब्रैहिन तहसील सैन्ज जिला कुल्लू व ईशर सिंह (30) पुत्र श्री चेत राम निवासी पूखरी डाकघर ब्रैहिन तहसील सैन्ज जिला कुल्लू के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें