Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया अपना स्थापना दिवस, पेंशनरों की समस्याओं पर हुआ मंथन

September 23, 2026

पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया अपना स्थापना दिवस, पेंशनरों की समस्याओं पर हुआ मंथन

कुल्लू: पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा देवसदन में अपना स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चमन भाटिया विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने एसोसिएशन की गतिविधियों और अब तक किए जा रहे कार्यों को लेकर भी चर्चा की। स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

स्टेट पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चमन भाटिया ने बताया कि आज कुल्लू में पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन का रायसिंग डे मनाया जा रहा है। साथ ही राज्य स्तरीय मीटिंग का भी आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि आज पुलिस विभाग से रिटायर हुए सभी पेंशनरों ने आज अपने आधिकारों को लेकर चर्चा की है।

उन्होंने बताया कि 2016 से 2022 के बीच रिटायर हुए पेंशनर्स को बहुत कम उन्हें ड्यूज मिले है। ऐसे में कई पेंशनर्स को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया की अपने अधिकारों के लिए एसोसिएशन सरकार से मांग कर रही है कि जल्द से जल्द पेंशनरों को अपने भत्तों का भुगतान किया जाए. ताकि पेंशनर्स आसानी से अपना जीवन बीता सके।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें