Site icon Dainik Savera Times

कुल्लू में सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर संपन्न, तीन राज्यों के स्वयंसेवियों को मिले प्रमाण पत्र

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/1001242696.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/1001242742.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/1001242701.mp4

कुल्लू: पिरड़ी स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान में आयोजित सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा के कुल 31 स्वयंसेवियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह के दौरान संस्थान के उपनिदेशक लुदर सिंह ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण युवाओं को कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करता है।

उपनिदेशक लुदर सिंह ने कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण युवाओं को आपदा के समय जरूरतमंद लोगों की मदद करने में सक्षम बनाता है। प्रशिक्षण के माध्यम से युवा मुश्किल हालात में बेहतर तरीके से काम करने की तैयारी कर सकते हैं। सात दिवसीय शिविर पूरा होने पर 35 स्वयंसेवियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे अमन ने कहा कि यहां पर उन्होंने आपदा के दौरान कैसे लोगों की सुरक्षा की जा सके इसके बारे में सिखाया गया है देश भर के तीन राज्यों के 31 प्रशिक्षु यहां पहुंचे हुए थे जिन्होंने आपदा प्रबंधन के विभिन्न तकनीकी सीखी हुई है। कैंप में हरियाणा की प्रीति ने कहा कि यहां पर आकर उन्होंने आपदा प्रबंधन के साथ-साथ ही यहां की संस्कृति को भी समझने का मौका मिला है

📍 Location: Kullu (Kullu)

Exit mobile version