Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kullu में आज होगा Festival of Speed का फाइनल राउंड, स्पीड को लेकर युवाओं में दिखा खास उत्साह

November 30, 2024

Kullu में आज होगा Festival of Speed का फाइनल राउंड, स्पीड को लेकर युवाओं में दिखा खास उत्साह

Kullu Speed Festival : कुल्लू में चल रही फेस्टिवल ऑफ स्पीड का आज समापन होगा। ऐसे में कुल्लू के ढालपुर मैदान में चल रही ऑटो क्रॉस मोटर प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतिभागियों में आज भी खास उत्साह देखने को मिला।

तीन दिनों से चल रही इस ऑटो कॉर्स मोटर्स प्रतियोगिता में भी देश भर से आए 130 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। जिसमें से कई प्रतिभागियों द्वारा पहली बार ही ऐसे इवेंट में भाग लिया गया। इवेंट में हिस्सा ले रहे रुद्रांश ने बताया कि उन्होंने पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है और पहली बार में यहां भाग लेने का उनका अनुभव बेहद खास रहा है।

वहीं उनका मानना है कि युवाओं को रोड पर स्पीड न दिखा कर ऐसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा को दिखाना चाहिए। वहीं मनाली के रहने वाले करन ने बताया कि पहली बार वह इस प्रतियोगिता में आए है। कुल्लू में इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन होने से स्पीड के शौकीन युवाओं को एक अच्छा मौका मिलेगा। ऐसे में घाटी के युवाओं को भी अपने स्किल्स को बेहतर करने का मौका मिलेगा। इससे गांवों को नशे से दूर रहने का भी संदेश दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें