Site icon Dainik Savera Times

Himachal: कुल्लू में STF को मिली बड़ी सफलता, पंजाब और कर्नाटक के युवक अरेस्ट, 5.34 ग्राम चिट्टा बरामद

himachal Kullu

himachal Kullu

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के कुल्लू जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को STF कुल्लू की टीम ने भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर सियुंड के पास नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया।

ये भी देखें :-

तलाशी में आरोपियों के कब्जे से 5.34 ग्राम चिट्टा और 91,500 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, दोनों मणिकर्ण से भुंतर जा रही टैक्सी में सवार थे। शक के आधार पर रोकी गई टैक्सी की तलाशी से यह पदार्थ मिले।

आरोपियों की पहचान

आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह (28 वर्ष, न्यू कपूर नगर, अमृतसर, पंजाब) और सुशांत (29 वर्ष, कुलशेखर, बेंगलुरु, कर्नाटक) के रूप में हुई है। थाना भुंतर में NDPS एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

किसी को बख्शा नहीं जाएगाः डीएसपी

मामले को लेकर स्पेशल टास्क फोर्स के डीएसपी हेम राज वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। पूछताछ से नशे की खेप का स्रोत और गंतव्य पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version